Sex Racket News Today: शहर के बीचो बीच मकान में चल रहा था गंदा काम, अंदर का नाजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sex Racket News Today: शहर के बीचो बीच मकान में चल रहा था गंदा काम, अंदर का नाजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sex Racket News Today: शहर के बीचो बीच मकान में चल रहा था गंदा काम, अंदर का नाजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sex Racket News Today | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 29, 2026 / 12:43 pm IST
Published Date: April 29, 2026 12:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मेरठ पुलिस ने देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया
  • मुख्य आरोपी अपने घर से रैकेट संचालित करता था
  • पुलिस ने नकदी, मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की

मेरठ: Sex Racket News Today मेरठ जिले के थाना रेलवे रोड क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार भटीपुरा देवपुरी स्थित इब्राहीम शाह मस्जिद के पास एक मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मुखबिरों और स्थानीय शिकायतों के माध्यम से मिल रही थी। उन्होंने बताया कि इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Sex Racket News Today थाना रेलवे रोड के प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में माजिद मलिक, दानियाल उर्फ साहिल, शगुफ्ता खान, शाकिर और ताबिश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोप है कि मुख्य आरोपी इरशाद पठान उर्फ पिंकू पठान अपनी पत्नी शगुफ्ता खान और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अपने घर में देह व्यापार चलाता था, जबकि अन्य आरोपी ग्राहकों की व्यवस्था में सहयोग करते थे।

प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन, एक सीसीटीवी डीवीआर, 4200 रुपये नकद, एक स्कूटी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता तथा अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।