Shahjahanpur Parshad Viral Video: हाथ में गंगाजल लेकर ‘कमीशन’ बांटने की कसम खाते दिखे निगम पार्षद, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल /image: AI Generated
शाहजहांपुर। Shahjahanpur Parshad Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है, वहीं उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां निगम पार्षदों का कथित ‘कसमनामा’ का वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है,
वीडियो में शाहजहांपुर नगर निगम (Shahjahanpur Nagar Nigam) के पार्षद पवित्र गंगाजल हाथ में लेकर ‘कमीशन’ आपस में बराबर बांटने की कसम खाते नजर आ रहे है। इतना ही नहीं कसम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की भी शर्त रखी है। हालांकि IBC24 इस वायरल वीडियो की नहीं पुष्टि करता है।
Shahjahanpur Parshad Viral Video शाहजहांपुर नगर निगम के 60 वार्डों के पार्षदों की ‘कसमनामा’ का वीडियो सोशल मीडिया वायरल (Shahjahanpur Viral Video) होते ही पार्षदों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है। वीडियो में कथित रूप से शपथ लेते हुए निगम से होने वाली आमदनी को सभी 60 पार्षदों के बीच बराबर बांटने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही शपथ (Kasamnama Video) में यह भी कहा गया है कि यदि समूह के किसी भी व्यक्ति पर कोई प्रशासनिक कार्रवाई होती है तो सभी लोग एक साथ एकजुट रहेंगे और कोई गद्दारी नहीं करेगा।
Shahjahanpur Municipal Councillor Viral Video वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद नगर निगम अधिकारियों ने मामले पर चुप्पी साध ली है, इधर गुस्साए लोगों ने सभी पार्षदों के खिलाफ करवाई की मांग की है। फ़िलहाल इस वीडियो के जांच के बाद ही इस पूरे मामले की असली स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगी। (Shahjahanpur Parshad Viral Video)
उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि भ्रष्टाचार की कमाई का पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा !! pic.twitter.com/y3Ni6c0VsE
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 25, 2026
ये भी पढ़ें