Petrol and Diesel Price 26 August 2026: यहां बढ़ गए डीजल के दाम.. प्रति लीटर में सरकार ने की 2.40 रुपये की बढ़ोत्तरी, अब लगेगा महंगाई का असली झटका

Ads

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की है। पेट्रोल 341.59 और डीजल 370.69 रुपये प्रति लीटर हो गया।

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 08:47 AM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 08:51 AM IST

Petrol and Diesel Price 26 August 2026 || Image- IBC24 News file

HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा
  • पेट्रोल 0.39 रुपये प्रति लीटर बढ़ा
  • डीजल 2.40 रुपये प्रति लीटर महंगा

बिजनेस: महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर जोर का झटका लगा है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि की है। (Petrol and Diesel Price 26 August 2026) बता दें कि डीजल के रेट में बढ़ोतरी ऐसे समय में की गई है जब सरकार ने एक दिन पहले ही 30 रुपए से ज्यादा कटौती करने के बाद जनता को राहत देने की वाहवाही बटोर रही थी। वहीं, फिर से डीजल का रेट महंगा हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि आज 25 अगस्त को पेट्रोल-डीजल का रेट क्या है?

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा

पाकिस्तान सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 0.39 रुपए प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई है। जबकि डीजल 2.40 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। कीमत बढ़ने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल 341.59 और डीजल 370.69 रुपए प्रति लीटर के दाम से मिल रहा है। देखा जाए तो पाकिस्तान में 15 से 24 अगस्त तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

15 से 22 अगस्त 2026 के बीच कब कितना बदलाव हुआ

तारीख पेट्रोल रेट (PKR/L) पेट्रोल में बदलाव डीजल रेट (PKR/L) डीजल में बदलाव
15 अगस्त ₹324.98 ₹395.69 के आसपास
18 अगस्त ₹331.20 ₹6.22 महंगा ₹395.69 कोई बदलाव नहीं
19 अगस्त ₹334.54 ₹3.34 महंगा ₹395.69 कोई बदलाव नहीं
20 अगस्त ₹337.51 ₹2.97 महंगा ₹363.06 ₹32.63 सस्ता
21 अगस्त ₹337.78 ₹0.27 महंगा ₹364.70 ₹1.64 महंगा
22 अगस्त ₹341.59 ₹3.81 महंगा ₹368.29 ₹3.59 महंगा

20 अगस्त को 33 रुपए सस्ता हुआ था डीजल

गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने 20 अगस्त को डीजल की कीमत में 32.63 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इस संबंध में पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने दावा करते हुए कहा था कि रिफायनरियों से बात करने के बाद सरकार ने बस-ट्रक मालिकों को राहत देने का फैसला किया है। (Petrol and Diesel Price 26 August 2026) लेकिन महज 48 घंटे बाद ही सरकार ने एक बार फिर डीजल की कीमत बढ़ा दी है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सरकार राहत देने के नाम पर दिखावा के सिवाए और कुछ भी नहीं कर रही है।

पेट्रोलियम मंत्री ने कही ये बात

इससे पहले, पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने घोषणा की थी कि ईरान और अमेरिका के बीच फिर से तनाव बढ़ने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए अब ईंधन की कीमतें रोज़ाना तय की जाएंगी। सरकार मार्च की शुरुआत से ही ईंधन की कीमतों में साप्ताहिक बदलाव की घोषणा कर रही थी, साथ ही मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण तेल की आपूर्ति में संभावित रुकावट के बीच ईंधन बचाने के उपाय भी कर रही थी। संघीय सरकार ने अप्रैल में सब्सिडी वाला ईंधन उपलब्ध कराने के लिए लक्षित राहत उपायों की भी घोषणा की थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि कैबिनेट और प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझानों के आधार पर रोज़ाना ईंधन की कीमतें तय करने की ज़िम्मेदारी ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (Ogra) को सौंपने का फैसला किया है। (Petrol and Diesel Price 26 August 2026) पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से निजी परिवहन, छोटी गाड़ियों, रिक्शा और दोपहिया वाहनों में किया जाता है, और इसकी कीमत में बदलाव से मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग प्रभावित होते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उप्र: ईडी ने जीएसटी ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए

टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत

महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

अनुकूल को पांच विकेट, पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से हराकर पूर्व क्षेत्र सेमीफाइनल में

Q1. पाकिस्तान में पेट्रोल की नई कीमत कितनी है?

बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 341.59 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Q2. पाकिस्तान में डीजल कितना महंगा हुआ?

डीजल की कीमत में 2.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

Q3. 20 अगस्त को डीजल की कीमत कितनी घटी थी?

20 अगस्त को डीजल की कीमत में 32.63 रुपये प्रति लीटर की कटौती हुई थी।