Chhattisgarh Assistant Grade 3 Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के जिला कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 के बंपर पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें जिलेवार वैकेंसी और पूरी डिटेल

Ads

Chhattisgarh Assistant Grade 3 Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के जिला कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 के बंपर पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें जिलेवार वैकेंसी और पूरी डिटेल

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 09:53 AM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 10:03 AM IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न जिला कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 के 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी है
  • अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मुंगेली और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 7-7 पद स्वीकृत किए गए हैं
  • जिला कलेक्टरों को नियमों के अनुसार जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं

रायपुर। Chhattisgarh Assistant Grade 3 Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Chhattisgarh Government Job) का सुनहरा मौका है। राज्य सरकार ने जिला कार्यालयों के लिए 100 सहायक ग्रेड-3 (CG Assistant Grade 3 Recruitment 2026) पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इसके लिए जिला कलेक्टरों को निर्देश भी जारी कर दिए गए है। आइए यहां जानते है पूरी डिटेल्स (CG Sarkari Naukri)

100 पदों पर होगी सीधी भर्ती (Chhattisgarh Assistant Grade 3 Vacancy)

Chhattisgarh Assistant Grade 3 Vacancy 2026 छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार देने और जिला स्तरीय प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में सहायक ग्रेड-3 के 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की स्वीकृति प्रदान करते हुए सभी संबंधित जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं।

युवाओं के लिए खुलेंगे सरकारी नौकरी के द्वार (District Office Recruitment CG)

इस निर्णय पर खुशी जताते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार युवाओं को शासकीय सेवाओं से जोड़ने और आम जनता को पारदर्शी व त्वरित सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासनों में इन पदों की भर्ती से जहाँ एक ओर युवाओं के लिए शासकीय सेवा के नए द्वार खुलेंगे, वहीं दूसरी ओर जिला कार्यालयों के कामकाज में और अधिक कसावट व गतिशीलता आएगी।

देखें जिलेवार वैकेंसी (Collector Office Vacancy Chhattisgarh)

Chhattisgarh Assistant Grade 3 Vacancy 2026 विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों और प्रचलित सेवाभर्ती नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए संपन्न की जाएगी। (Chhattisgarh New Vacancy) इस प्रस्ताव को वित्त विभाग से भी वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। स्वीकृत 100 पदों में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 8, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 7, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई 7, मुंगेली 7, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 7, बलौदाबाजार-भाटापारा 5, गरियाबंद 5, बेमेतरा 5, बिलासपुर 5, कोरबा 5, सक्ती 5, दुर्ग 4, बालोद 4, राजनांदगांव 4, कबीरधाम 3, जांजगीर-चांपा 3, रायगढ़ 3, धमतरी 2, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 2, बलरामपुर-रामानुजगंज 2, सूरजपुर 2, सुकमा 2, बीजापुर 2 और जशपुर में 1 पद शामिल हैं। शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्धारित आरक्षण एवं नियमानुसार शीघ्र भर्ती कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के कितने पदों पर भर्ती होगी?

राज्य के विभिन्न जिला कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 के कुल 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दी गई है।

CG Assistant Grade-3 भर्ती किन जिलों में होगी?

भर्ती गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मुंगेली, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, राजनांदगांव, जशपुर समेत विभिन्न जिलों में की जाएगी।

सबसे ज्यादा पद किस जिले में स्वीकृत किए गए हैं?

दिए गए विवरण के अनुसार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 8 पद स्वीकृत किए गए हैं, जो सबसे अधिक हैं।

CG सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

फिलहाल भर्ती को स्वीकृति और जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन की तारीख और विस्तृत विज्ञापन संबंधित जिला प्रशासन द्वारा जारी किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया कैसे होगी?

भर्ती प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों, निर्धारित आरक्षण व्यवस्था और प्रचलित सेवा भर्ती नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।