Delhi Laxmi Yojana First Installment: रक्षाबंधन से पहले आज महिलाओं को मिलेगा बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे 2500 रुपये, यहां से तुरंत करें आवेदन

Ads

Delhi Laxmi Yojana First Installment: रक्षाबंधन से पहले आज महिलाओं को मिलेगा बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे 2500 रुपये, यहां से तुरंत करें आवेदन

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 07:16 AM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 07:23 AM IST

Delhi Laxmi Yojana First Installment: रक्षाबंधन से पहले आज महिलाओं को मिलेगा बड़ा तोहफा, खाते में आएंगे 2500 रुपये, यहां से तुरंत करें आवेदन /image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का प्रावधान है
  • 26 अगस्त को पहली किस्त जारी होने की जानकारी दी गई है, जबकि अन्य लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से राशि मिलने की बात कही गई है
  • योजना के लिए उम्र, आय, दिल्ली निवास और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है

नई दिल्लीDelhi Laxmi Yojana First Installment: भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व करीब है, ऐसे में आज सीएम प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रहे है। महिलाओं के लिए सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना (Delhi Laxmi Yojana) के तहत पहली किस्त आज 26 अगस्त को जारी की जाएगी। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) बुधवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 11 बजे लाभार्थी 2500 महिलाओं के बैंक खातों में योजना की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगी। इस योजना के लिए अब तक 6 लाख से ज्यादा महिलाएं रजिस्‍ट्रेशन करा चुके हैं। योजना का लक्ष्य करीब 17 लाख से ज्यादा महिलाओं को लाभ देना है।

आज जारी होगी पहली किस्त (Delhi Laxmi Yojana First Installment)

दिल्ली की महिलाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। सीएम रेखा गुप्ता आज लक्ष्मी योजना की पहली किस्त 2500 रुपये लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेंगी। कुछ महिलाओं के बैंक खाते में बुधवार को ही 2500 रुपये आ जाएंगे। बाकी लाभार्थियों के खाते में 1 सितंबर तक पैसे आने की बात कही गई है। इस योजना के लिए 2026-27 के बजट में 5,110 करोड़ रु. का प्रावधान रखा गया है।

क्या है दिल्ली लक्ष्मी योजना? (Delhi Laxmi Yojana 2500 Rupees)

इस योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को 2500 रुपये महीना दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना, मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना, महाराष्ट्र में लाडकी बहिण योजना, पंजाब में मांवा धियां योजना और हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की तर्ज पर दिल्ली में ये योजना शुरू करने का ऐलान किया गया था।

 क्या है योग्यता? (Delhi Laxmi Yojana Eligibility)

लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए और सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से कम हो। आवेदक का परिवार कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए। महिला के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट होना जरूरी है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

Delhi Laxmi Yojana First Installment सरकारी कर्मचारी, इनकम टैक्स भरने वाली महिलाएं, GST दाखिल करने वाले, चार पहिया गाड़ी रखने वाले, सालाना 2400 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत वाले परिवार और 3 से अधिक जीवित बच्चों वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी।

1 सितंबर को योजना का कितना पैसा मिलेगा? (Delhi Government Scheme for Women)

दिल्ली लक्ष्मी योजना के दिशानिर्देशों के मुताबिक, 2500 रुपये वाली योजना का पूरा पैसा आपके खाते में नहीं आएगा। 1000 रुपये आपके CBDC वॉलेट खाते में 1 सितंबर से आने शुरू हो जाएंगे। बाकी के 1500 रुपये RD के रूप में आपके खाते में जमा होते चले जाएंगे। ये रकम 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन रहेंगे।

कैसे करें आवेदन? (Delhi Laxmi Yojana Registration)

दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। पोर्टल dly.delhi.gov.in में Apply/ आवेदन करना के टैब पर क्लिक करें। नीचे Registration Now पर क्लिक करें, फॉर्म खुल जाएगा। अब आधार में दर्ज नाम और आधार नंबर भरें। जेंडर चुनने के बाद अपनी जन्मतिथि भरें और Continue पर क्लिक करें। आधार से जुड़े मोबाइल पर नंबर OTP आ सकता है, उसे भरें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन (Delhi Laxmi Yojana Apply Online)

Delhi Laxmi Yojana First Installment रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें। पात्रता से जुड़े सवालोंके जवाब दीजिए और शर्तों को वेरिफिकेशन करना होगा। अब अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आधार और मूलभूत जानकारियों को भरें। फैमिली में सभी सदस्यों की जानकारी भी भरने के बाद आधार से जुड़े बैंक खाते का विवरण भरें और सबमिट कर दें।

कैसे चेक करें स्टेटस? (Delhi Laxmi Yojana Status Check)

दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल के होमपेज पर जाकर “Track Application / आवेदन को ट्रैक करें” का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। यहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। OTP/वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद आपके आवेदन की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।

ये भी पढ़ें

दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त कब आएगी?

जारी जानकारी के अनुसार योजना की पहली किस्त 26 अगस्त से लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जानी है। अन्य लाभार्थियों को भी चरणबद्ध तरीके से राशि मिलने की बात कही गई है।

दिल्ली लक्ष्मी योजना में हर महीने कितने रुपये मिलेंगे?

योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति माह का लाभ देने का प्रावधान बताया गया है।

दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

आवेदन के लिए महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच और वार्षिक आय तय सीमा के भीतर होना जरूरी बताया गया है। साथ ही दिल्ली निवास और अन्य पात्रता शर्तें भी लागू होंगी।

दिल्ली लक्ष्मी योजना का आवेदन कैसे करें?

महिलाएं योजना के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, आधार और बैंक खाते की जानकारी भरकर आवेदन कर सकती हैं।

दिल्ली लक्ष्मी योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

आधिकारिक पोर्टल पर Track Application / आवेदन को ट्रैक करें विकल्प में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP के जरिए आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।