Police Suspended News || Image- The Indian Express file
Police Suspended News: शाहजहांपुर: शाहजहांपुर जिले में लंबे समय से बिना छुट्टी लिए गैर हाजिर एक उपनिरीक्षक समेत 17 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने जिले के विभिन्न थानों में 2023 से अनुपस्थित एक उप निरीक्षक तथा पिछले एक वर्ष से अनुपस्थित 16 पुलिस कर्मियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया है।
Police Suspended News: एसपी ने बताया कि उन्होंने जिले में तैनात ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची बनाने को कहा था जो लंबे समय से अनुपस्थित हैं और उन्होंने इस दौरान ना तो छुट्टी ली और न ही अनुपस्थित होने का कोई कारण बताया है। द्विवेदी ने कहा कि ऐसे 17 पुलिसकर्मियों के बारे में पता चला जिन्होंने पुलिस विभाग में रहकर अनुशासनहीनता की है, इसलिए उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से फोन पर बात की
ओडिशा में मतदाता सूची के एसआईआर से पहले अधिकारियों का प्रशिक्षण
गुरुग्राम में निर्माण स्थल पर मिट्टी का टीला ढहने से सात लोगों की मौत; दो गिरफ्तार
मप्र: सरकार ने गैस और तेल की स्थिति की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं: पेंटागन
नक्सलवाद के खात्मे के बाद मार्च 2027 तक बस्तर से केंद्रीय बलों को हटा लिया जाएगा: उपमुख्यमंत्री