BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MLA Nand Kishore Gurjar: अपनी ही सरकार पर हमला बोलने वाले भाजपा विधायक को नोटिस जारी, सात दिनों का मिला अल्टीमेटम

UP BJP MLA Nand Kishore Gurjar : भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी

UP BJP MLA Nand Kishore Gurjar. image source: ANI

UP BJP MLA Nand Kishore Gurjar. image source: ANI

Dr.Anil Shukla
Published: 23 Mar 2025 | 9:32 pmModified: 23 Mar 2025 | 9:57 pm
HIGHLIGHTS
  1. नोटिस में नंद किशोर गुर्जर से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया
  2. भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया

लखनऊ: UP BJP MLA Nand Kishore Gurjar, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने रविवार को सरकार के खिलाफ मुखर गाजियाबाद जिले के लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कारण बताओ नोटिस में नंद किशोर गुर्जर से स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है कि पिछले कुछ समय से उनके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की आलोचना की जा रही है एवं उनके वक्तव्यों व कृत्यों से पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुंच रहा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

बयान में कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आपको (गुर्जर) सूचित किया जाता है कि इस पत्र प्राप्ति के सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें, कि क्यों न आपके विरुद्ध आनुशासनहीनता की कार्यवाही की जाए। भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं।

read more: मैं अपनी टीम के बल्लेबाजों को गेंदबाजी नहीं करना चाहूंगा, यह काफी डरावना है: कमिंस

मुख्य सचिव दुनिया के सबसे भ्रष्ट अधिकारी

उन्होंने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह कर सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। मुख्य सचिव ने तंत्र-मंत्र कर महाराज जी (योगी आदित्यनाथ) का दिमाग बांध दिया है। मुख्य सचिव दुनिया के सबसे भ्रष्ट अधिकारी हैं।” नंद किशोर गुर्जर ने आरोप लगाया, “अधिकारियों ने अयोध्या में जमीनें लूटी हैं।”

फटे कुर्ते में संवाददाताओं के सामने आए भाजपा विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़े हैं। विधायक ने कहा था कि बृहस्पतिवार को लोनी की महिलाएं ‘राम कलश यात्रा’ निकाल रही थीं लेकिन पुलिस ने यात्रा को रोकने की कोशिश की, जिससे हालात बिगड़ गये।

read more: उप्र : प्रदेश सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव मनाएगी भाजपा

भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर गोहत्याएं हो रही हैं और पुलिस फर्जी मुठभेड़ों में लोगों की हत्या कर रही है। इसके बाद से ही विधायक फटे कुर्ते में सार्वजनिक मंचों पर भी नजर आए।

इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी गुर्जर के मामले को लेकर सरकार पर तंज कसा। सपा प्रमुख ने हाल की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए रविवार को कहा, 'पुलिस ने उनके ही एक विधायक ( लोनी सीट से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर) के कपड़े फाड़ दिए।'

read more: Ballia Crime News: हत्या या आत्महत्या…जमीन से छह फीट ऊपर पेड़ से लटकी मिली युवती लाश, इलाके में पहली दहशत

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस इसलिए जारी किया गया क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से सरकार और अधिकारियों की आलोचना की, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा। भाजपा ने इसे अनुशासनहीनता माना और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: Show cause notice issued to UP BJP MLA Nand Kishore Gurjar

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm