Son Killed Mother: बेटे ने दरिंदगी की सारे हदें की पार, बंद कमरे में अपने ही मां का किया ये हाल, देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश

Ads

Son Killed Mother: उत्तर प्रदेश के Sitapur जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की ईंट से वार कर हत्या कर दी।

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 01:21 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 01:32 PM IST

son killed mother/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बेटे ने मां की बेरहमी से हत्या
  • ईंट से कूच-कूच कर मार डाला
  • घटना के बाद कमरे में बंद

Son Killed Mother: सीतापुर: उत्तर प्रदेश के Sitapur जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की ईंट से वार कर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला Uchhakheda Kala village का है, जो Kamlapur थाना क्षेत्र में आता है।

Son killed Mother: बेटे ने मां की बेरहमी से हत्या

जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने ईंट से लगातार वार कर अपनी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

Uttar Pradesh Crime News: घटना के बाद कमरे में बंद

बताया जा रहा है किSon Killed Mother की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा कमरे में खुद को बंद कर वहीं बैठा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अचानक हुई इस घटना से गांव के लोग भी हैरान हैं और पूरे इलाके में घटना की चर्चा हो रही है।

UP News: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे असली कारण क्या था और घटना के समय घर में और कौन-कौन मौजूद था।

यह भी पढ़ें

घटना कहां की है?

सीतापुर के उचाखेड़ा कला गांव

किसने किसकी हत्या की?

बेटे ने मां की हत्या

हत्या कैसे की गई?

ईंट से वार कर हत्या