School Closed Today News | Photo Credit: AI
देहरादून: School Closed Today News देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। कई जगहों पर भारी बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो चुका है, तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। अब इसका असर स्कूली बच्चों पर पड़ रही है। हालात को देखते हुए कई राज्यों में भारी बारिश की वजह से स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया जा रहा है। बात करें उत्तराखंड की तो यहां पिछले कई दिनों से बारिश से लोगों को हाल बेहाल हो चुका है। (School Closed Due to Rain) स्थिति को देखते हुए यहां स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
School Closed Today News भारी बारिश के चलते जनपद रुद्रप्रयाग में आज स्कूलों को बंद (School Closed Today) कर दिया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि रुद्रप्रयाग द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत 7 अगस्त को जनपद रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जारी भारी वर्षा की संभावना के दृष्टिगत कल शुक्रवार 7 अगस्त को जनपद रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12 तक के समस्त स्कूलों के साथ- साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। pic.twitter.com/AWtDIQ4l60
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 6, 2026
आपको बता दें कि उत्तराखंड भारी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अलग अलग जिलों में लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान हो गए हैं। भारी बारिश के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गंगा नदी उफान पर बह रही है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
मैदान से लेकर पहाड़ तक हो रही लगातार बारिश के चलते गंगा नदी उफान पर बह रही है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। #Haridwar #Uttarakhand pic.twitter.com/5HatStJY5D
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) August 6, 2026