जेवर हवाईअड्डे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए छह लेन के एक्सप्रेसवे को मंजूरी

Ads

जेवर हवाईअड्डे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए छह लेन के एक्सप्रेसवे को मंजूरी

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 11:12 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 11:12 PM IST

लखनऊ, चार अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने जेवर हवाई अड्डे को बुलंदशहर के रास्ते गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 6 लेन (आठ लेन तक विस्तार योग्य) एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंगलवार को मंजूरी दे दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में यह प्रस्ताव मंजूर किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में इसकी जानकारी दी।

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे की लंबाई 74.467 किलोमीटर होगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 8,585.51 करोड़ रुपये है।

सरकार ने कहा कि इस परियोजना में केंद्र सरकार की कोई भागीदारी नहीं होगी और न ही इसका कोई प्रस्ताव है।

इस परियोजना के जरिये गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर का जेवर हवाई अड्डे से संपर्क स्थापित होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार, इस परियोजना से जुड़े जिलों में उद्योग स्थापित होने से विकास को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

भाषा राजेंद्र जोहेब

जोहेब