‘स्लीपर’ बस ‘डिवाइडर’ से टकराई, एक महिला की मौत, 37 घायल

‘स्लीपर’ बस ‘डिवाइडर’ से टकराई, एक महिला की मौत, 37 घायल

‘स्लीपर’ बस ‘डिवाइडर’ से टकराई, एक महिला की मौत, 37 घायल
Modified Date: March 23, 2026 / 06:13 pm IST
Published Date: March 23, 2026 6:13 pm IST

उन्नाव (उप्र), 23 मार्च (भाषा) उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक ‘स्लीपर’ बस के ‘डिवाइडर’ से टकराकर पलट जाने से एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि लगभग 37 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा बांगरमऊ क्षेत्र में नसिरापुर गांव के पास उस समय हुआ जब लखनऊ की ओर जा रही यह बस अनियंत्रित होकर ‘डिवाइडर’ की रेलिंग से टकरा गई।

पुलिस का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि बस का इंजन अलग होकर एक्सप्रेसवे के नीचे जा गिरा।

अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र की तारावती (55) की मौके पर मौत हो गई तथा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

भाषा सं राजेंद्र

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में