प्रतापगढ़ में पुत्र ने वृद्ध पिता की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर दी हत्या

प्रतापगढ़ में पुत्र ने वृद्ध पिता की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर दी हत्या

प्रतापगढ़ में पुत्र ने वृद्ध पिता की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर दी हत्या
Modified Date: September 23, 2023 / 03:11 pm IST
Published Date: September 23, 2023 3:11 pm IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 23 सितंबर (भाषा) प्रतापगढ़ जिले में अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पुत्र ने अपने वृद्ध पिता की कथित रूप से लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जितेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि बीती रात शुक्लपुर गांव में जगदम्बा प्रसाद शुक्ल (80) को उसके पुत्र विनोद शुक्ला ने शराब के नशे में लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया ।

सिंह ने बताया कि जगदम्बा प्रसाद शुक्ल को उपचार हेतु मेडिकल कालेज ले जाया गया , जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया लेकिन प्रयागराज में वृद्ध की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों की तहरीर पर आरोपी पुत्र विनोद शुक्ला के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द शोभना राजकुमार


लेखक के बारे में