बाप ने अपनी सारी संपत्ति की इसके नाम, नाराज बेटे बहू ने उठाया ये खौफनाक कदम

बाप ने अपनी सारी संपत्ति की इसके नाम, नाराज बेटे बहू ने उठाया ये खौफनाक कदम

बाप ने अपनी सारी संपत्ति की इसके नाम, नाराज बेटे बहू ने उठाया ये खौफनाक कदम

ODISHA JUDGE MURDER

Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: August 4, 2022 9:11 pm IST

फिरोजाबाद: जिले के नगला खंगर के क्षेत्र फतेहपुर में बृहस्पतिवार को सुबह एक दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने बताया थाना नगला खंगर क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय आदेश पुत्र साधू सिंह अपनी पत्नी सीतावती (29) के साथ रहता था। आदेश, साधु सिंह का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन भी है।

Read More: पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को रोहित करेंगे कुर्बान! रविंद्र जडेजा और आर अश्विन अब… 

उन्होंने बताया कि पिता ने अपनी संपत्ति बेटी और दामाद के नाम कर दी। इसकी वजह से आदेश का पिता के साथ मनमुटाव हो गया और उसने कथित तौर पर दुखी होकर अपनी पत्नी सीतावती संग कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।