सोनभद्र में घरेलू विवाद में बेटे ने डंडे से मारकर पिता की हत्या की
सोनभद्र में घरेलू विवाद में बेटे ने डंडे से मारकर पिता की हत्या की
सोनभद्र (उप्र), 22 जून (भाषा) सोनभद्र जिले के विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी गांव में रविवार देर रात घरेलू विवाद में एक युवक ने अपने पिता की कथित तौर पर डंडे से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विन्ढमगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पकरी निवासी श्रीनाथ (52) और उनके बेटे सोनू (25) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर आक्रोशित सोनू ने पिता श्रीनाथ के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि परिजन घायल श्रीनाथ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बेटे सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द धीरज
धीरज

Facebook


