विधानसभा सत्र में राज्यमंत्री अंसारी और विधायक बेदी को जन्मदिन की बधाई दी गई

विधानसभा सत्र में राज्यमंत्री अंसारी और विधायक बेदी को जन्मदिन की बधाई दी गई

विधानसभा सत्र में राज्यमंत्री अंसारी और विधायक बेदी को जन्मदिन की बधाई दी गई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: May 30, 2022 9:34 pm IST

लखनऊ, 30 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानसभा में सोमवार को सत्र के सातवें दिन सदन की ओर से राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी और बेदी को जन्मदिन की बधाई दी गई।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राज्य सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सदस्य बेदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।

अध्यक्ष महाना ने दानिश आजाद अंसारी और बेदी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। अंसारी अभी विधानमंडल के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। बेदी गाजीपुर जिले के जखनिया से पहली बार निर्वाचित हुए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार से सदन में एक नई परंपरा की शुरुआत की, इसके तहत अगर सत्र के दौरान किसी सदस्य का जन्मदिन होगा तो उसे सदन की ओर से बधाई दी जाएगी।

भाषा आनन्द

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में