बोर्ड परीक्षा में नाकाम छात्र ने लगाई फांसी, फंदे से लटकता मिला शव
बोर्ड परीक्षा में नाकाम छात्र ने लगाई फांसी, फंदे से लटकता मिला शव! Student commits suicide after failing in UP board exam
Family suicide in hyderabad
बलिया: Student commits suicide बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बोर्ड की इंटरमीडियट परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने से क्षुब्ध एक छात्र का शव बुधवार को सुबह फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।
Student commits suicide पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ मोहल्ले में बुधवार की सुबह अजय कुमार पांडेय (18) का शव फांसी से लटकता पाया गया। घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पांडेय इंटरमीडियट का छात्र था। मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में वह अनुत्तीर्ण हो गया था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी से क्षुब्ध होकर उसने शायद यह कदम उठाया। बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Facebook


