छात्रा ने की ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या
छात्रा ने की ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या
प्रतापगढ़, 23 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुण्डा थाने के बाबूगंज रेलवे क्रॉसिंग के निकट मंगलवार को एक छात्रा ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली l पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
कुण्डा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि मरने वाली छात्रा की पहचान रीतु यादव (16) के रूप में की गयी है और वह तुलसी इंटर कॉलेज में विज्ञान की छात्रा थी ।
सिंह ने बताया कि रीतु मंगलवार को घर से कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन बाबूगंज रेलवे क्रासिंग पर उसने आत्महत्या कर ली ।
शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है l पुलिस मामले की जांच कर रही हैं ।
भाषा सं जफर रंजन
रंजन

Facebook


