पीलीभीत में रेल की पटरियों पर छात्र का शव मिला

पीलीभीत में रेल की पटरियों पर छात्र का शव मिला

पीलीभीत में रेल की पटरियों पर छात्र का शव मिला
Modified Date: April 7, 2023 / 11:02 am IST
Published Date: April 7, 2023 11:02 am IST

पीलीभीत (उप्र), सात अप्रैल (भाषा) जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में रेल की पटरियों पर 20 वर्षीय छात्र का शव मिला है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बरखेड़ा के थाना प्रभारी बृजवीर सिंह के अनुसार, बदायूं जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का छात्र अर्जुन छुट्टियों में ज्योराह कल्याणपुर गांव स्थित अपने घर आया था।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उसका शव रेल की पटरियों पर मिला।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में