छात्र का शव नहर से बरामद

छात्र का शव नहर से बरामद

छात्र का शव नहर से बरामद
Modified Date: April 5, 2023 / 02:40 pm IST
Published Date: April 5, 2023 2:40 pm IST

बागपत (उप्र), पांच अप्रैल (भाषा) बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में 12वीं कक्षा के एक छात्र का शव एक नहर से बरामद हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को पुलिस को बड़ौत-छपरौली रोड पर स्थित एक छोटी नहर में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मलकपुर निवासी यश (24) के रूप में हुई है जो 12वीं कक्षा का छात्र था।

उन्‍होंने बताया कि यश की कमर में गोली लगी थी तथा मौके से शराब और पानी की बोतल बरामद हुई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ युवक उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं सलीम नोमान

नोमान


लेखक के बारे में