Swami Prasad Maurya on Aurangzeb Controversy: ‘औरंगजेब भले ही बुरा था लेकिन नाथूराम गोडसे से बेहतर..’ स्वामी प्रसाद मौर्य ने अबू आजमी के बयान का किया समर्थन, बीजेपी पर बोला हमला
स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान का समर्थन किया है!Swami Prasad Maurya on Aurangzeb Controversy

- स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान का समर्थन किया।
- आज भाजपा के नेता इस देश में नफरत के बीज बो रहे हैं-स्वामी प्रसाद मौर्य
- औरंगजेब भले ही बुरा था, लेकिन वह नाथूराम गोडसे से बेहतर था-स्वामी प्रसाद मौर्य
लखनऊ। Swami Prasad Maurya on Aurangzeb Controversy: महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। राज्य हिंदुवादी संगठनों ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने कहा कि औरंगजेब की कब्र हटाओ हटाने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर बाबरी स्टाइल में कारसेवा करने की चेतावनी दी है। इस बीच, अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान का समर्थन किया और भाजपा पर हमला बोला है।
Swami Prasad Maurya on Aurangzeb Controversy : अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य कहते हैं, "मैं कहना चाहता हूं कि आज भाजपा के नेता इस देश में नफरत के बीज बो रहे हैं, यही वजह है कि हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जो लोग कहते हैं कि औरंगजेब बहुत हिंसक और सबसे बुरा राजा था, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह भले ही बुरा था, लेकिन वह नाथूराम गोडसे से बेहतर था।"
Lucknow, UP: National President of Apni Janata Party, Swami Prasad Maurya says, "I want to say that today BJP leaders are sowing the seeds of hatred in this country, which is why incidents of violence are continuously increasing. Those who say that Aurangzeb was very violent and… pic.twitter.com/bgGxQ9WMsd
— IANS (@ians_india) March 15, 2025
कैसे शुरू हुआ औरंगजेब की कब्र का विवाद?
बता दें कि महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर तब विवाद खड़ा हुआ था जब समाजवादी पार्टी के बड़े नेता और मुंबई की मानखुर्द शिवाजीनगर से विधायक अबु आजमी ने मुगल शासक की तारीफ की थी। अबु आजमी इस मामले में बेल पर हैं और पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। उन्हें औरंगजेब की तारीफ करने पर महाराष्ट्र विधानमंडल के पूरे बजट सत्र से सस्पेंड किया जा चुका है।औरंगज़ेब का मकबरा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद ज़िले के खुल्दाबाद में है। यह औरंगाबाद शहर से 25 किलोमीटर दूर है। अब छत्रपति संभाजी महाराज के सन्मानार्थ खुलताबाद में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग हिंदुत्ववादी संगठनों की ओर से करने के बाद राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महाराष्ट्र में हिंदुत्ववादी संगठनों ने औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की है। यह मांग खासतौर पर छत्रपति संभाजी महाराज के सम्मान में की जा रही है, क्योंकि औरंगजेब का मकबरा खुल्दाबाद में स्थित है, जो संभाजी महाराज के क्षेत्र में आता है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Swami Prasad Maurya supported Abu Azmi's statement, attacked BJP
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm