ठगी का नया जुगाड़! वर्चुअल थाना…पुलिस अधिकारी भी वर्चुअल, शिकार बनाने बैंक अधिकारी को लगाया फोन, लेकिन पकड़ा गया ऐसे

Ads

ठगी का नया जुगाड़ वर्चुअल थाना...पुलिस अधिकारी भी वर्चुअल, शिकार बनाने बैंक अधिकारी को लगाया फोन!Scam Via Virtual Police Station and Officials

  •  
  • Publish Date - June 29, 2023 / 12:55 PM IST,
    Updated On - June 29, 2023 / 12:55 PM IST

कानपुरः Scam Via Virtual Police Station and Officials  अब तक आपने वर्चुअल इमेज या टीवी चैनलों में एंकर को देखा होगा, लेकिन इन दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर से वर्चुअल टेक्नोलाॅजी का इस्तेमाल कर ठगी करने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो ये है कि ठगों ने अपराध करने के लिए पुलिस ही नहीं बल्कि पूरे थाने का उपयोग कर डाला। तो चलिए जानते हैं शातिर ठगों के कारनामों के बारे में और कैसे हुआ मामले का खुलासा।

Read More: MP के स्कूलों का सिलेबस होगा अपडेट, जोड़ा जाएगा इस स्वतंत्रता सेनानी का पाठ, पढ़ाए जाएंगे वीरता के किस्से 

Scam Via Virtual Police Station and Officials  दरअसल शातिर ठगों ने बीते दिनों बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी को अपने झांसे में लेने की कोशिश की। ठग ने बैंक के अधिकारी को कूरियर डिलीवर करने के नाम पर फोन किया और कहा कि आपका पता स्टष्ट नहीं है, जिसके चलते डिलीवरी करने में समस्या आ रही है। लेकिन बैंक अधिकारी ने अज्ञात कूरियर को लेने से मना कर दिया और फोन काट दिया। इसके बाद ठग ने फर्जीवाड़ा से बचने की नसीहत देते हुए वीडियो काॅल किया और पुलिस अधिकारी से भी बता कराई। वीडियो काॅल में बैंक अधिकारी को पुलिस थाना और पुलिस अधिकारी भी नजर आए।

Read More: दिल्ली में किन मुद्दों पर हुई चार्चा, कांग्रेस की क्या है आगे की रणनीति? PPC चीफ मोहन मरकाम ने कर दिया खुलासा

वहीं, इसके बाद उनकी बातचीत इंस्पेक्टर से कराई गई। पुलिसिया अंदाज में उसने पूछताछ शुरू की। मगर जब फर्जी इंस्पेक्टर ने आधार कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मांगनी शुरू की तो उनका माथा ठनका और उन्होंने फोन काट दिया। उसके बाद न तो कोरियर कंपनी से फोन आया और न ही पुलिस थाने से।

Read More: एमपी में CM PhonePe पोस्टर विवाद, किसने लगाए पोस्टर पर छिड़ी बहस, अब होगी कानूनी कार्रवाई 

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक