गोरखपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पानी की टंकी से लटका मिला

गोरखपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पानी की टंकी से लटका मिला

गोरखपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पानी की टंकी से लटका मिला
Modified Date: October 30, 2025 / 03:52 pm IST
Published Date: October 30, 2025 3:52 pm IST

गोरखपुर (उप्र), 30 अक्टूबर (भाषा) गोरखपुर के पिपराइच इलाके के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध पानी की टंकी से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान समस्तपुर मुडिला ग्राम सभा के गांव पुर मुडिला निवासी विकास उर्फ अभिषेक भारती के रूप में हुई है।

परिवार के मुताबिक, विकास बुधवार शाम से लापता था और उसने आखिरी बार उसी दिन रात करीब नौ बजे अपने पिता से फोन पर बात कर बताया था कि वह घर लौट रहा है।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह उसका शव गांव की पानी की टंकी से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पिपराइच थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे, शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विकास एक डीजे की दुकान पर मजदूरी करता था, जबकि उसके पिता राजमिस्त्री हैं। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।

परिवार ने विकास की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास के दूसरे समुदाय की एक लड़की से प्रेम संबंध थे, जिसके कारण घर में तनाव रहता था।

पिपराइच थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।

भाषा सं जफर खारी

खारी


लेखक के बारे में