बलिया जिले में एक ई रिक्शा चालक का मिला शव
बलिया जिले में एक ई रिक्शा चालक का मिला शव
बलिया (उप्र), 24 अगस्त (भाषा) बलिया जिले में रेवती थानाक्षेत्र के रेवती कस्बे में 34 वर्षीय एक ई रिक्शा चालक का शव सोमवार को एक पुराने मकान में मिला। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
पुलिस के अनुसार ई-रिक्शा चालक प्रताप माली का शव उसके पुराने मकान के एक कमरे में मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस के अनुसार प्रताप रविवार रात रिक्शा चलाकर घर लौटा था और भोजन करने के बाद नित्य की भांति अपने पुराने मकान में सोने चला गया था।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार

Facebook


