प्रतापगढ़ जिले में एक विधवा ने की आत्महत्या
प्रतापगढ़ जिले में एक विधवा ने की आत्महत्या
प्रतापगढ़ (उप्र), 24 अगस्त (भाषा) प्रतापगढ़ जिले में अंतू थानाक्षेत्र के सराय उगई नेवादा गांव में सोमवार को एक विधवा ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने सोमवार को बताया कि फातिमा बानो (28) की शादी आठ वर्ष पहले शाबिर के साथ हुई थी तथा लगभग दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते शाबिर की मौत हो गई थी।
कुमार के अनुसार फातिमा अपने दो मासूम बेटियों–अवीवा (छह) एवं माही (चार) के साथ घर पर रह रही थी तथा सोमवार को वह घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकती हुई मृत पायी गयी।
उन्होंने बताया कि विधवा ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में और क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है ।
कुमार के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
उन्होंने कहा कि परिजनों या मायके पक्ष से मिलने वाली तहरीर और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार

Facebook


