अलीगढ़ (उप्र), 14 अगस्त (भाषा) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) द्वारा गठित चिकित्सकों की आठ सदस्यीय टीम असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य राहत शिविर लगाने के लिए रवाना हुई। आरडीए के अध्यक्ष डॉ. अख्तर अली ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
दवाइयां और अन्य चिकित्सा राहत सामग्री लेकर जा रही इस टीम को एएमयू के प्रति कुलपति प्रो. मोहसिन खान ने जेएनएमसी से रवाना किया।
डॉ. अली ने बताया कि यह टीम प्रभावित इलाकों में कम से कम चार दिन बिताएगी और बाढ़ पीड़ितों को चिकित्सा व मानवीय सहायता प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि चिकित्सक स्वास्थ्य शिविर लगाकर बाढ़ से प्रभावित लोगों को इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराएंगे।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब