संजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में अगली तारीख 16 जनवरी को
संजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में अगली तारीख 16 जनवरी को
सुलतानपुर (उप्र), तीन जनवरी (भाषा) सुलतानपुर जिले की सांसद-विधायक अदालत में आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले की शनिवार को सुनवाई हुई, जिसमें गवाह से जिरह की गई। एक अधिवक्ता ने यह जानकारी दी।
संजय सिंह के अधिवक्ता मदन सिंह ने बताया कि शनिवार को मामले में साक्ष्य दर्ज करने की प्रक्रिया के तहत तत्कालीन उप निरीक्षक अजय पाल की गवाही हुई और उनसे जिरह पूरी की गई जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 16 जनवरी तय की।
उन्होंने बताया कि यह मामला 13 अप्रैल 2021 का है। आरोप है कि पंचायत चुनाव के दौरान बंधुआकलां थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के समर्थन में बिना अनुमति एक सभा आयोजित की गई थी। पुलिस ने इस संबंध में संजय सिंह सहित 12 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
जांच के बाद मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी और जगदीश यादव सहित कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया। इस मामले में अन्य सभी आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।
संजय सिंह के लगातार गैरहाजिर रहने के कारण अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। जुलाई 2024 में उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद 20 हजार रुपये के दो जमानत मुचलके और एक निजी मुचलका दाखिल करने पर उन्हें रिहा कर दिया गया।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी

Facebook


