उप्र : घर से मेला देखने निकली दो लड़कियां लापता, अपहरण का मामला दर्ज

Ads

उप्र : घर से मेला देखने निकली दो लड़कियां लापता, अपहरण का मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 02:42 PM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 02:42 PM IST

बलिया (उप्र), 25 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में मेला देखने के लिए घर से निकली दो लड़कियों के लापता होने के मामले में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार रतसड़ गांव की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां रेखा राजभर (17) व गीता (14), सोमवार को दोपहर में धनौती गांव में मेला देखने के लिए गई थीं और घर नहीं लौटी ।

परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन जब पता नहीं चला तो दोनों में से एक लड़की के पिता की तहरीर पर मंगलवार को अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी हितेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में अपहरण के आरोप की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लापता लड़कियों की तलाश कर रही है।

भाषा सं जफर

मनीषा रंजन

रंजन