मिठाई की दुकान के कर्मचारी पर हमला करने के मामले में तीन गिरफ्तार

Ads

मिठाई की दुकान के कर्मचारी पर हमला करने के मामले में तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 09:44 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 09:44 PM IST

मिर्ज़ापुर (उप्र), 19 जून (भाषा) मिर्जापुर जिले के विंध्याचल इलाके में मिठाई की एक दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी पर हमला करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को विंध्याचल थानाक्षेत्र में एक मजार के पास कुछ लोगों ने कथित तौर पर जावेद की मिठाई की दुकान पर कार्यरत एक कर्मचारी पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

पीड़ित परिवार के मुताबिक, यह हमला कर्मचारी की नौकरी को लेकर हुए विवाद से जुड़ा था। दुकान के मालिक जावेद की रिश्तेदार अफसाना ने आरोप लगाया कि हैदर नामक व्यक्ति ने यह हमला इसलिए करवाया क्योंकि उसे अपनी दुकान के लिए कर्मचारी नहीं मिल रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हैदर को अपनी दुकान के लिए कोई कर्मचारी नहीं मिला, इसलिए उसने मेरे जीजा की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी पर हमला कर दिया।’’

पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद विंध्याचल पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि कुछ स्थानीय लोगों ने कर्मचारी के साथ मारपीट की और दुकान में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

विंध्याचल के थाना प्रभारी अजीत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है।

सिंह ने कहा, ‘‘घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।’

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार