ऑटो-रिक्शा चालक की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

ऑटो-रिक्शा चालक की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

ऑटो-रिक्शा चालक की हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Modified Date: September 14, 2025 / 10:44 pm IST
Published Date: September 14, 2025 10:44 pm IST

हाथरस (उप्र), 14 सितंबर (भाषा) हाथरस जिले में पुलिस ने लूट की कोशिश का विरोध करने पर एक ऑटो-रिक्शा चालक की हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सादाबाद क्षेत्र में गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान जितेंद्र शर्मा उर्फ नितिन, सूरज और अफसर अली के रूप में हुई है।

सिन्हा ने बताया कि नितिन और उसका चाचा सूरज नोएडा में काम करते थे और हाल में उनकी नौकरी छूट गई थी जिसके बाद वे अपने गांव लौट आए थे।

एसपी के मुताबिक, पैसों की सख्त ज़रूरत होने पर उन्होंने कथित तौर पर अपने दोस्त अफसर के साथ मिलकर डकैती की साजिश रची और तीनों ने 11 सितंबर की रात को ऑटो-रिक्शा चालक सलीम से लूट करने की कोशिश की तथा विरोध करने पर तीनों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

सिन्हा ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने शक होने पर नितिन को हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने अपना अपराध कुबूल कर लिया। उसने बताया कि हत्या में सूरज और अफसर अली भी शामिल थे।

एसपी ने पुष्टि की कि उनका उद्देश्य ऑटो चालक को लूटना था और जब सलीम ने विरोध किया तो उन्होंने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

भाषा सं. सलीम नोमान

नोमान


लेखक के बारे में