उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन की मौत

उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन की मौत

उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: March 19, 2022 9:38 pm IST

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), 19 मार्च (भाषा) सोनभद्र जिले के कोन क्षेत्र में कोन-विंढमगंज मार्ग पर शनिवार दोपहर कार की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौके पर मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरवाडिह के टोला कोलडिहवा निवासी मुस्तकीम अंसारी (35) मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ विंढमगंज की ओर जा रहा था। रास्ते में कुड़वा मोड़ पर विंढमगंज की ओर से आ रही एक कार से जोरदार टक्कर हो गयी।

इस हादसे में मुस्तकीम, उसकी पत्नी और चार साल की एक बच्ची की मौके पर मौत हो गयी जबकि ढाई वर्ष का बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। बच्चे की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं सलीम

जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में