उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कार के बस से टकरा जाने के कारण चालक सहित तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कार के बस से टकरा जाने के कारण चालक सहित तीन की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कार के बस से टकरा जाने के कारण चालक सहित तीन की मौत
Modified Date: March 13, 2024 / 12:10 am IST
Published Date: March 13, 2024 12:10 am IST

प्रतापगढ़ (उप्र) 12 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर मंगलवार रात एक कार के अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से टकरा जाने के कारण कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और दो महिलाएं घायल हो गयीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कुंडा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजीत सिंह ने बताया कि कार सवार लोग प्रयागराज से मनगढ़ धाम दर्शन करने जा रहे थे तभी प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर बिसहिया गांव के निकट उनका वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गया।

सीओ ने बताया कि हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए, जिनको स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अनुज गोस्वामी (32), वैष्णवी गोस्वामी (30) और गुनगुन गोस्वामी (छह) को मृत घोषित किया।

उन्होंने बताया कि अनीता गोस्वामी (40) और ट्विंकल गोस्वामी (25) को प्रयागराज रेफर कर दिया l

पुलिस शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी


लेखक के बारे में