आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार ट्रक से टकराई, तीन की मौत

Ads

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार ट्रक से टकराई, तीन की मौत

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 08:28 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 08:28 PM IST

आगरा, एक जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक कार एक ट्रक से जा टकराई, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, कार में आठ लोग सवार थे और वे बिहार से राजस्थान जा रहे थे। उसने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील (26), उसके बड़े भाई शंकर (30) और शंकर की पत्नी प्रीति (29) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घायलों में कार चालक सोहेब (35), प्रमिला (31), पूजा (32), राजू (35) और अयांश (6) शामिल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त इमरान अहमद ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और बचावकर्मी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

उन्होंने बताया कि हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा और क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटा दिया गया है।

भाषा

सं जफर पारुल

पारुल