Heavy rain Red Alert for five districts in Telangana || IMD File
हैदराबाद: तेलंगाना में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। (Heavy rain Red Alert for five districts in Telangana) भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिम-मध्य छत्तीसगढ़, विदर्भ और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर बने गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) और सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण राज्य में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
आईएमडी ने आदिलाबाद, कुमारम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल और जगत्याल जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गुरुवार को कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 7 जिलों में ऑरेंज और हैदराबाद समेत 13 जिलों में येलो अलर्ट
निजामाबाद, राजन्ना सिरिसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु और कामारेड्डी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। (Heavy rain Red Alert for five districts in Telangana) वहीं हैदराबाद, मेडचल-मलकाजगिरी, रंगारेड्डी, संगारेड्डी, मेडक, सिद्धिपेट, विकाराबाद, हनमकोंडा, वारंगल, महबूबाबाद, भद्राद्री कोठागुडेम और जंगांव जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटे में हैदराबाद में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। हालांकि 1 अगस्त से वर्षा की तीव्रता में कमी आने लगेगी और 5 अगस्त तक केवल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेगी। इस दौरान राज्यभर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलती रहेंगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है किजलभराव वाले रास्तों से गुजरने से बचें। निचले और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें। (Heavy rain Red Alert for five districts in Telangana) आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें। तेज हवाओं को देखते हुए बाहर रखी ढीली वस्तुओं को सुरक्षित रखें और मौसम विभाग और जिला प्रशासन की आधिकारिक सलाह का पालन करें।
200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश
पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई
पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा
आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले