Dulhan Ke Makeup Par Ban : Image credit : AI
नई दिल्ली : Dulhan Ke Makeup Par Ban अफगानिस्तान में तालिबान ने विवाह समारोहों से जुड़े नए और कड़े फरमान जारी किए हैं। तालिबान प्रशासन ने शादियों में दुल्हन के मेकअप, मेहंदी, परफ्यूम और आइब्रो संवारने जैसी पारंपरिक तैयारियों पर रोक लगा दी है। इन नए नियमों के बाद दुनिया भर में अफगान महिलाओं के अधिकारों को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मिली जानकरी के अनुसार, अब दुल्हन को शादी में मेकअप कराने, परफ्यूम लगाने, मेहंदी रचाने और आइब्रो संवारने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा, शादी और सगाई के दौरान दूल्हा-दुल्हन द्वारा एक-दूसरे को अंगूठी पहनाना और मेहमानों के सामने दोनों का एक साथ बैठना भी प्रतिबंधित बताया जा रहा है।
इतना ही नहीं, विवाह समारोहों में संगीत बजाने, गाने गाने और डांस करने पर भी पूरी तरह रोक लगाने का दावा किया गया है। Afghanistan Wedding Rules तालिबान द्वारा महिलाओं की शिक्षा, रोज़गार और ब्यूटी पार्लरों पर पहले ही पाबंदी लगाई जा चुकी है। ऐसे में शादी जैसी निजी सांस्कृतिक परंपराओं पर इस तरह की सख्ती से पारंपरिक शादियों का स्वरूप पूरी तरह बदलने की आशंका जताई जा रही है।