उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
गाजीपुर (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार मुबारकपुर हरतरा गांव के रहने वाले दीपक यादव, शनि कुमार राम तथा शुभम कुमार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बृहस्पतिवार रात में मेला देखने शादियाबाद जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि सामने से एक दूसरी मोटरसाइकिल पर आसपुर गांव के निवासी विजय राजभर, अखिलेश तथा अजीत कुमार आ रहे थे और जब वे लोग टांडा बैरख गांव के सामने पहुंचे तो दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण बम फटने जैसी तेज आवाज आई, जिसे सुनकर रात में गांव के लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने बताया कि सभी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपक यादव (18), शनि कुमार राम (17), तथा विजय राजभर (17) को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी पन्नालाल यादव ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब

Facebook


