Moradabad Accident News: हाइवे पर तेज रफ्तार बस ने मचाया तांडव, बाइक को मारी टक्कर, डेढ़ साल के मासूम समेत इतने लोगों ने गंवाई जान

Moradabad Accident News: तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार डेढ़ साल के मासूम समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Moradabad Accident News: हाइवे पर तेज रफ्तार बस ने मचाया तांडव, बाइक को मारी टक्कर, डेढ़ साल के मासूम समेत इतने लोगों ने गंवाई जान

Moradabad Accident News/ image soruce: AI

Modified Date: June 16, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: June 16, 2026 7:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा।
  • तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर।
  • हादसे में डेढ़ साल के मासूम समेत तीन लोगों की हुई मौत।

संवाददाता : अब्दुल्लाह खान की रिपोर्ट…

Moradabad Accident News: मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा पुल के पास मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार डेढ़ साल के मासूम समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार संभल के सराय तरीन निवासी जुनैद अपनी पत्नी सिमरन, साली मानताश और डेढ़ वर्षीय बेटे डेनियल के साथ पल्सर बाइक से मुरादाबाद आ रहे थे। जब उनका परिवार रामगंगा पुल के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। (Moradabad Accident News) प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, बाइक सवार सभी लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम डेनियल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल सिमरन और मानताश को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में घायल जुनैद की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जहां उसका उपचार जारी है।

फरार चालक के तलाश में जुटी पुलिस

Moradabad Accident News: घटना के बाद रोडवेज बस चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। (Moradabad Accident News) परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.