MPBSE MP Board 10th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं की दूसरी परीक्षा का रिजल्ट, एक क्लिक में जानें कैसे चेक करें परिणाम
MPBSE MP Board 10th Result 2026: MPBSE ने 16 जून मंगलवार को कक्षा 10वीं की दूसरी परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
MPBSE MP Board 10th Result 2026 || Image- IBC24 News File
MPBSE MP Board 10th Result 2026: भोपाल: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 16 जून मंगलवार को कक्षा 10वीं की दूसरी परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो अब बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। छात्र अपने स्कोरकार्ड को एक्सेस करने के लिए अपने मुख्य रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा ऑनलाइन जारी की गई यह मार्कशीट पूरी तरह से प्रोविजनल (अस्थाई) है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट result.mponline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऑनलाइन स्कोरकार्ड में विषय-वार प्राप्तांक, कुल अंक, पास/फेल का स्टेटस और परीक्षा से जुड़े अन्य जरूरी विवरण शामिल हैं। (MPBSE MP Board 10th Result 2026) छात्रों की ऑरिजनल मार्कशीट आने वाले दिनों में उनके संबंधित स्कूलों द्वारा जारी की जाएगी।
कैसे चेक करें परीक्षा परिणाम
कक्षा 10वीं की दूसरी परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
सबसे पहले एमपी बोर्ड के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल (mponline.gov.in) पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध “Class 10 Second Examination Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
नए पेज पर अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या (Application Number) दर्ज करें।
विवरण सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी प्रोविजनल मार्कशीट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Kinnar Gaddi Dispute Shivpuri : ‘पहले मारेंगे, फिर आत्महत्या का इल्जाम लगाएंगे!’ किन्नर गद्दी को लेकर गादीपति भावना ने लगाए सनसनीखेज आरोप
- Abhanpur Loot Case Update: बैंक मित्र और चॉइस सेंटर वालों से लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, दो बड़ी वारदातों को दिया था अंजाम
- Mamata Banerjee Bhavanipur Election Petition Filed : हार मानने को तैयार नहीं ममता! भवानीपुर नतीजों को लेकर पहुंचीं हाईकोर्ट, शुभेंदु की जीत पर उठाए सवाल

Facebook


