हत्या के 12 साल पुराने मामले में तीन लोगों को उम्रकैद

हत्या के 12 साल पुराने मामले में तीन लोगों को उम्रकैद

हत्या के 12 साल पुराने मामले में तीन लोगों को उम्रकैद
Modified Date: March 16, 2024 / 03:39 pm IST
Published Date: March 16, 2024 3:39 pm IST

मेरठ (उप्र), 15 मार्च (भाषा) मेरठ जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या के जुर्म में तीन लोगों को आजीवन कारावास सजा सुनायी है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश कल्पना चौहान की अदालत ने शुक्रवार को खैबर, हुसैन और हसन को दोषी ठहराया और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनायी। अदालत ने उनपर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

एसएसपी के अनुसार 26 अगस्त 2012 को इन तीनों ने दुश्मनी के कारण शाहरुख को उसके घर से ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी और फिर उसके शव को छिपा दिया था। बाद में पुलिस ने शव बरामद किया था।

सजवाण ने बताया कि इस घटना के संबध में लिसाडी गेट थाने में मामला दर्ज किया गया था तथा जांच के बाद आरोपपत्र दाखिल किया गया था।

भाषा सं जफर नोमान राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में