प्रतापगढ़ में तालाब में नहाने गए तीन सगे भाई-बहनो की डूबने से मौत

प्रतापगढ़ में तालाब में नहाने गए तीन सगे भाई-बहनो की डूबने से मौत

प्रतापगढ़ में तालाब में नहाने गए तीन सगे भाई-बहनो की डूबने से मौत
Modified Date: April 20, 2026 / 04:35 pm IST
Published Date: April 20, 2026 4:35 pm IST

प्रतापगढ़ (उप्र) 20 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ ज़िला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर कंधई थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर एक तलाब में तीन सगे भाई-बहनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आदित्य सिंह ने बताया कि साल्हीपुर कंजास गांव में विजय बहादुर यादव की बेटी रानी (12), बेटे मोहित (नौ) एवं रोहित (छह) घर के निकट ही तालाब में रोज़ की तरह आज दोपहर भी नहाने गए थे, मगर बहुत देर तक़ घर वापस न आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

सिंह ने बताया कि ऐसे में परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की गयी, काफ़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चे तालाब से बाहर निकाले गये लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तथा इस घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में