BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

UP Road Accident News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

UP Road Accident News : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गयी

Punjab Road Accident/ Image Credit- IBC24 File Image

Punjab Road Accident/ Image Credit- IBC24 File Image

karan nepali
Published: 24 Jan 2025 | 3:51 pmModified: 24 Jan 2025 | 3:54 pm

बलिया: UP Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बलिया बांसडीह मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात्रि मोटरसाइकिल और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार शुभम सोनी (25), मनीष जायसवाल (23) तथा लव जायसवाल (22) के साथ ही टेंपो चालक शिवम वर्मा (26) गंभीर रूप से घायल हो गये।

यह भी पढ़ें:  Shattila Ekadashi 2025: षटतिला एकादशी पर करें तिल से जुड़े ये उपाय, बनी रहेगी भगवान श्री हरि की कृपा 

युवकों को वाराणसी किया गया रेफर

UP Road Accident News:  घटना के बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने शुभम सोनी व शिवम वर्मा को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य युवक मनीष एवं लव को गंभीर हालत में वाराणसी ले जाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखिलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह सहतवार मार्ग पर दरांव गांव के समीप गुरूवार की रात्रि कोहरे के कारण एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें टेम्पो चालक मोहित राजभर (25) की टेम्पो के नीचे दबकर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Three youths died in separate road accidents, two in critical condition

शहर की खबरें

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm