ट्रक और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर, तीन युवकों की मौत, मची अफरातफरी

ट्रक और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर, तीन युवकों की मौत, मची अफरातफरी! Three youths killed in truck-tractor collision

ट्रक और ट्रैक्टर की जबरदस्त टक्कर, तीन युवकों की मौत, मची अफरातफरी

13 seriously injured in acciden

Modified Date: April 14, 2023 / 06:55 pm IST
Published Date: April 14, 2023 6:31 pm IST

मथुरा: Three youths killed in truck-tractor collision जिले के कोसी कलां थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोसी कलां थाना क्षेत्र के कोटबन चौराहे पर शुक्रवार तड़के ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

Read More: होमगार्ड के जवान ने किया 54 करोड़ का लेनदेन, मामले में आयकर विभाग ने थमाया नोटिस, जाने क्या हैं मामला

Three youths killed in truck-tractor collision सीओ ने बताया कि हादसे में मरने वालों की शिनाख्त डोरी लाल (30), सतवीर (36) और संतोष के रूप में हुई है। त्रिपाठी ने बताया, ‘घायल बसंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।’

Read More: Tata Price Hike: आज ही खरीद लें Tata के ये वाहन, नहीं तो अगले महीने से देने होंगे इतने ज्यादा रुपए

उन्होंने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब मथुरा से होडल की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने घास से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे के समय ट्रैक्टर राष्‍ट्रीय राजमार्ग को पार कर रहा था। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।