ट्रांसपोर्टर ने पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर खाया जहर, थानाध्यक्ष निलंबित

ट्रांसपोर्टर ने पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर खाया जहर, थानाध्यक्ष निलंबित

ट्रांसपोर्टर ने पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर खाया जहर, थानाध्यक्ष निलंबित
Modified Date: October 16, 2025 / 09:27 am IST
Published Date: October 16, 2025 9:27 am IST

मेरठ, 15 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर ने पुलिस पर उत्पीड़न और लूट की घटना का मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना के सिलसिले में थानाध्यक्ष को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

परिजनों के मुताबिक यह घटना सोमवार देर रात की है, जब पुष्पेंद्र से 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली गई थी। उसने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।

परिजनों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उसके साथ की।

पुलिस के इस व्यवहार से आहत पुष्पेंद्र ने अगले दिन जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

परिजनों ने बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अपील की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में देर रात भावनपुर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही एक दारोगा और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं जफर अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"