बलिया में ट्रक और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर, ट्रक चालक की मौत
बलिया में ट्रक और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर, ट्रक चालक की मौत
बलिया (उप्र), तीन फरवरी (भाषा) बलिया जिले में बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला में मंगलवार की सुबह एक ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर हो जाने के कारण ट्रक चालक की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवन टोला में सुबह पांच बजे एक ट्रक और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई ।
उसने बताया कि इस हादसे में गाजीपुर जिले में नन्दगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी गांव निवासी ट्रक चालक रामधनी बिंद (52) की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रेलर चालक कमलेश यादव (26) एवं सहचालक अर्जुन यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
भाषा सं जफर सिम्मी
सिम्मी

Facebook


