सुलतानपुर में छोटा ट्रक छप्पर में घुसा, चालक की मौत

सुलतानपुर में छोटा ट्रक छप्पर में घुसा, चालक की मौत

सुलतानपुर में छोटा ट्रक छप्पर में घुसा, चालक की मौत
Modified Date: August 26, 2023 / 11:37 am IST
Published Date: August 26, 2023 11:37 am IST

सुल्तानपुर, 26 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर बाजार में एक छोटा ट्रक दो गुमटियों को तोड़ते हुए एक छप्पर में जा घुसा, जिससे उसके चालक की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मोतिगरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राज कुमार ने बताया कि मृतक चालक की पहचान अमित कुमार यादव (40) के रूप में हुई है, जो लखनऊ का रहने वाला था।

कुमार के मुताबिक, चालक मऊ से सुल्तानपुर की तरफ आ रहा था, तभी शुक्रवार रात लगभग 12 बजे उसे झपकी लगने के कारण ट्रक गुमटियों को तोड़ते हुए एक छप्पर में जा घुसा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

कुमार ने बताया कि चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के लगभग चार बजे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा

सं आनन्‍द पारुल

पारुल


लेखक के बारे में