शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़ में जुड़वां भाई घायल; कांस्टेबल भी हुआ जख्मी

शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़ में जुड़वां भाई घायल; कांस्टेबल भी हुआ जख्मी

शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़ में जुड़वां भाई घायल; कांस्टेबल भी हुआ जख्मी
Modified Date: June 11, 2026 / 11:09 am IST
Published Date: June 11, 2026 11:09 am IST

शाहजहांपुर (उप्र), 11 जून (भाषा) लूटपाट और झपटमारी की घटनाओं में कथित तौर पर शामिल दो जुड़वां भाई शाहजहांपुर जिले में एक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए, जबकि एक कांस्टेबल भी गोली लगने से जख्मी हो गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सिंधौली और पुवायां थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके कुंडल और आभूषण छीन लिए गए हैं।

घटनाओं के बाद, एक पुलिस टीम का गठन किया गया और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई। एसपी ने कहा कि उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात रिंग रोड पर जांच अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर दो लोगों को देखा, जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की।

इस दौरान जब उनकी मोटरसाइकिल गिर गई, तो आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस पर गोली चला दी, जिससे कांस्टेबल सुनील (27) घायल हो गए।

दीक्षित ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसके दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी।

आरोपियों की पहचान पीलीभीत के जुड़वां भाई राम और श्याम (25) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने दावा किया कि दोनों भाइयों ने शाहजहांपुर में लूटपाट के कई मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है और उनके पास से कुछ आभूषण बरामद किए गए हैं।

घायल सिपाही और दोनों आरोपियों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

भाषा सं जफर वैभव

वैभव


लेखक के बारे में