मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
बांदा (उप्र), 27 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सटे फतेहपुर जिले में मंगेतर के साथ घूमने गई एक युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में खागा के कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक खागा कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना में तीसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को बताया कि खागा कोतवाली क्षेत्र में 24 अप्रैल को अपने मंगेतर के साथ घूमने गई 22 साल की युवती को कुटीपर नहर पुलिया के पास से तीन लड़के ललित, युवराज और बबलू जबरन जंगल में ले गये जहां युवराज ने उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि युवती ने 25 अप्रैल को खागा कोतवाली जाकर शिकायती पत्र दिया था, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।
एसपी ने बताया कि जांच के बाद रविवार की शाम खागा कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर सोमवार को वारदात में शामिल ललित और युवराज को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार आरोपी बबलू की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
मांगलिक ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में खागा कोतवाल रमेश कुमार पटेल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
भाषा सं. सलीम रंजन
रंजन

Facebook


