पड़ोसी युवक से संबंध के कारण करा दी नाबालिग की शादी, फिर भी नहीं बची किशोरी की जान, दो आरोपी गिरफ्तार

भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक विष्णु कहार और प्रदीप स्वर्णकार के खिलाफ मृतक किशोरी के पिता श्याम किशोर पांडेय ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

पड़ोसी युवक से संबंध के कारण करा दी नाबालिग की शादी, फिर भी नहीं बची किशोरी की जान, दो आरोपी गिरफ्तार

dead body

Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: May 28, 2022 11:42 pm IST

भदोही (उप्र) 28 मई । उत्तर प्रदेश के भदोही में 16 साल की एक किशोरी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया की दोनों पूर्व से इससे परिचित हैं।

भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक विष्णु कहार और प्रदीप स्वर्णकार के खिलाफ मृतक किशोरी के पिता श्याम किशोर पांडेय ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

read more: वेलॉसिटी ने टॉस जीतकर सुपरनोवाज को बल्लेबाजी का न्योता दिया

उन्होंने बताया कि 16 साल की किशोरी की शादी एक साल पहले मई में हो चुकी है पर उसकी विदाई नहीं हुई थी। गिरफ्तार विष्णु कहार पहले गोपीगंज थाना के एक गांव में किशोरी का पड़ोसी था और इस वक्त सुरयावा इलाके में रहने लगा है, जबकि प्रदीप स्वर्णकार इसी गांव का निवासी है।

गांव वालों से पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर बताया गया की इन दोनों व्यक्तियों का सम्बन्ध किशोरी से पहले से था, जिसके कारण उसकी शादी कर दी गई पर इन्ही दोनों के चलते उसकी विदाई नहीं हुई थी।

कुमार ने बताया की किशोरी 14 मई की रात घर से निकली और वापस नहीं आने पर उसके गुमशुदा होने की जानकारी पुलिस को दी गई।

read more: महाराष्ट्र में पहली बार ओमीक्रोन के उप स्वरूप बी.ए. 4 के चार जबकि बी.ए.5 के तीन मामले सामने आए

किशोरी के शव के दोनों हाथ-पैर बांधे

उन्होंने बताया कि 15 मई को पुलिस ने विष्णु और प्रदीप को बुलाकर पूछताछ की थी, लेकिन उस दिन दोनों ने अनभिज्ञता जताई। इसके बाद 16 मई को मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।

27 मई की रात ऊंज थाना के एक कुंए में किशोरी की लाश मिली। किशोरी के शव के दोनों हाथ-पैर बांधे थे और शव को बोरे में भरकर फेंका गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com