उप्र के शाहजहांपुर में लड़की का बलात्कार करने के आरोप में दो गिरफ्तार

उप्र के शाहजहांपुर में लड़की का बलात्कार करने के आरोप में दो गिरफ्तार

उप्र के शाहजहांपुर में लड़की का बलात्कार करने के आरोप में दो गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: November 17, 2021 1:46 pm IST

शाहजहांपुर (उप्र), 17 नवंबर (भाषा) पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर और उसके साथी को 14 साल की लड़की का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अल्लागंज पुलिस थाने के प्रभारी प्रदीप शेरावत ने बताया कि घटना मंगलवार को हुई जब दो व्यक्तियों ने अपनी दुकान से पास से गुजर रही लड़की को अंदर खींच लिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने दुकान में लड़की का बलात्कार किया और उसे पीटा।

अल्लागंज की निवासी पीड़िता को सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा यश मनीषा अनूप

अनूप


लेखक के बारे में