आगरा में युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

आगरा में युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

आगरा में युवक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: December 4, 2021 8:42 pm IST

आगरा, चार दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक की हत्या मामले में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (शहर) विकास कुमार ने बताया कि एत्माद्दौला निवासी सनी 21 नवंबर को लापता हो गया था और 23 नवंबर को गोकुलपुरा यमुना किनारे झाड़ियों में उसका शव मिला था। उन्होंने बताया कि सनी के परिवार ने रेखा नामक महिला और उसके साथी मुकेश पर शक जताया था।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सनी की हत्या में दो और लोग भी शामिल थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस ने कहा कि रेखा ने पूछताछ में बताया कि उसकी मुकेश से दोस्ती थी। मुकेश ऑटो चलाता था और महिला को कारखाने लेने और छोडऩे के लिए आता था।

पुलिस के अनुसार रेखा ने बताया कि सनी जबरन उससे दोस्ती करना चाहता था और यह बात जब उसने मुकेश को बताई तो उसने उसकी हत्या की साजिश रची।

भाषा सं देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में