छोटे तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत
छोटे तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत
बलिया (उप्र), 19 नवंबर (भाषा) बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में भुवाल गांव के एक पोखर (छोटे तालाब) में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई ।
पुलिस ने बताया कि भुवाल गांव में बुधवार दोपहर सत्यम (पांच) और उसका चचेरा भाई शिवम (छह) पोखर के किनारे खेल रहे थे, तभी दोनों असंतुलित होकर उसमें गिर गए।
उसने बताया कि बच्चे जब देर तक नहीं दिखे, तो उनके परिजन ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। कुछ देर बाद दोनों के शव पोखर में मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
भाषा सं जफर मनीषा सिम्मी
सिम्मी

Facebook


